आदर्श नगर कन्टेनमेंट जोन में
रायपुर
शहर में कोरोना का कहर अब दुगना होता दिखाई दे रहा है जहां कल मंगलवार को कोरोनो संक्रमितों से मरने वालों का आंकड़ा 28 पहुंच गया वहीं बुधवार को शहर के घनी आबादी वाले इलाके कुशालपुर के आदर्श नगर की एक ही गली में 20 कोरोना संक्रमितों के सामने आने से कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
राज्य में मंगलवार तक 3108 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी और 35 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 44 हजार 624 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4131 मरीजों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में आज 987 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 18 हजार 436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या आज 22057 है।

पाठको की राय